मन-मस्तिष्क क्षमता विकास की आधुनिक तकनीक -मिड ब्रेन एक्टिवेशन

       मन-मस्तिष्क क्षमता विकास की आधुनिक  तकनीक- मिड ब्रेन एक्टिवेशन

            योग का आधुनिक रूप और विद्यार्थियों के अवचेतन मन,मस्तिष्क के रूप में छिपी अपार प्रतिभा/ क्षमता को सक्रिय, प्रकट कर शिक्षोपयोगी बनाने पर आधारित आधुनिक तकनीक है मिड ब्रेन एक्टिवेशन।भारतीय योग मानव चेतना के सम्पूर्ण विकास पर आधारित है। लेकिन जापानी तथा विश्व के अन्य तथा विकसित देशों में उपयोग की जाने वाली तकनीक मिड ब्रेन एक्टिवेशन मुख्यतः मानव/ विद्यार्थियों के अवचेतन मन-मस्तिष्क के रूप में छिपी पांच प्रतिशत से अधिक अपरिचित मन- मस्तिष्क प्रतिभा/ क्षमता को उपयोगी बनाने की तकनीक है।
             यह योग के सरल आसन, डांस आधारित व्यायाम, खास ध्वनि तरंग, माइंड गेम तथा ध्यान के माध्यम से विद्यार्थियो के मस्तिष्क को शक्तिशाली अल्फ़ा तरंग की अवस्था में लाकर,बायें और दायें मस्तिष्क के समन्वित उपयोग के माध्यम से प्रशिक्षार्थियों में छिपी मन- मस्तिष्क क्षमता,अति प्रतिभावान रूप को प्रकट करने की तकनीक है।
             इस तकनीक से छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर ,भिलाई के साथ-साथ हमारे देश के प्रमुख शहरों में स्थित प्रशिक्षण केन्द्रो से सामान्य बौद्धिक क्षमता प्रदर्शित करने वाले विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात जन्मजात अति प्रतिभावान विद्यार्थियो के समकक्ष तथा कुछ उनसे भी अधिक मस्तिष्क क्षमता का प्रदर्शन,उपयोग कर रहे है।जिनका हजारो लोग परीक्षण कर चुके है,और देश के प्रमुख समाचार चैनलों तथा अन्य टी वी चैनलों में इसके लाइव टेस्ट का प्रसारण भी हो चुका है।
            काफी महगी फ़ीस तथा सिर्फ बड़े शहरों में प्रशिक्षण केंद्र होने तथा इसके कुछ सामग्रियों पर विदेशी कम्पनियो के कॉपीराइट होने के कारण यह अभी सर्वसुलभ नही हो पाया है। विद्यार्थियो में छिपी मस्तिष्क क्षमता को सक्रिय, प्रकट करने,उपयोगी बनाने की इस आधुनिक उन्नत तकनीक को सरकार,शिक्षा विभाग या समाजसेवी संस्थाओ अथवा शिक्षा के लिए दान देने वाले बड़े दानदाताओं के द्वारा परीक्षण उपरांत इसे सर्वसुलभ करवाया जा सका तो यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
             जिससे कि सरकारी स्कुल तथा गांव, गरीबी में रहने वाले विद्यार्थी भी अपनी प्रकृति प्रदत्त छिपी अपार मन-मस्तिष्क क्षमता का शिक्षा के क्षेत्र में  बेहतर उपयोग कर स्वयं, समाज, देश, राज्य की शिक्षा तथा जीवन स्तर को उन्नत बनाने में अपना अधिकाधिक योगदान दे सकेंगे. 
            तथा इसे भारतीय योग खासकर पतंजलि योग के साथ जोड़कर उपयोग करने पर इसका और अधिक उन्नत,उपयोगी रूप सामने आएगा। जो हमारे राज्य, देश की शिक्षा स्तर को उन्नत, विश्व स्तरीय बनाने वाला सिद्ध होगा।
                              धन्यवाद
                      रामेश्वर वर्मा (शिक्षक पं)
                  पथरिया मुंगेली (छत्तीसगढ़)                 

Post a Comment

0 Comments