ब्रह्माण्ड का मूल तत्व (Basic Element of Universe)

          🌷🌟 ब्रह्माण्ड का मूल तत्व 🌟🌷
              (Basic Element of Universe)

         ✍प्राचीन भारतीय विद्वानों=ऋषि-मुनियों द्वारा खोजे गए अस्तित्व के मूल तत्व/ ध्वनि/उर्जा- ब्रह्म (ऊँ) तथा योग, आयुर्वेद, खगोल शास्त्र, स्थापत्य कला, रसायन शास्त्र ,धातु विज्ञान आदि विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण ज्ञान-विज्ञान आधुनिक विज्ञान के लिए मशीनी नजरिए से भले ही साधारण प्रतीत होता हो,लेकिन बौद्धिक दृष्टि से अत्यंत ही उच्चस्तरीय ज्ञान है।
             इससे सम्बन्धित उपलब्द्ध ज्ञान को सूत्र या आधार मानकर उस पर रिसर्च किया जाय है और रिसर्च से प्राप्त ज्ञान का उपयोग अगर शिक्षा तथा आधुनिक विज्ञान और टेक्नोलॉजी में किया जाए तो विज्ञान की नई ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है, तथा विश्व विज्ञान के अनेक अनसुलझे रहस्यों को सुलझाया जा सकता है।
           अस्तित्व के मूल तत्व गॉड पार्टिकल्स को खोजने के लिए सर्न में किए जा रहे प्रयोग की तरह पहले भी भारतीय ऋषि-मुनियों द्वारा ज्ञान प्राप्ति के प्रयास किए जा चुके हैं। जिसमें वे ॐ के अनुभव के रूप में सफल भी रहे हैं।अगर उस ज्ञान को आधार मानकर आगे रिसर्च किया जाए तो या वैज्ञानिक सोच को नई दिशा देने वाला तथा नई उपलब्धियों को दिलाने वाला सिद्ध होगा।
             प्राचीन भारतीय वेदों तथा विभिन्न ग्रंथों में वर्णित अस्तित्व के मूल तत्व ऊँ-ध्वनि-ऊर्जा को आधार मानकर भारतीय वैज्ञानिकों या विश्व वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में रिसर्च किया जाय तो यह विश्व विज्ञान के अनेक अनसुलझे रहस्यों को सुलझाने वाला सिद्ध तथा आधुनिक विज्ञान को अधिक उन्नत बनाने वाला सिद्ध हो सकता है।
              विज्ञान भी कहता है कि अस्तित्व (प्रकृति) का मूल तत्व परमाणु- इलेक्ट्रान ,प्रोटान, न्यूट्रान है जिससे विश्व के सभी पदार्थ बने हैं, अर्थात पदार्थ मूल तत्व नहीं है इलेक्ट्रान प्रोटान न्यूट्रान मूल तत्व है,और वह ऊर्जा है।अतः ऊर्जा को पदार्थ का बाई प्रोडक्ट मानकर रिसर्च करने के बजाय पदार्थ को उर्जा का बाई प्रोडक्ट मानकर खोज किया जाए तो विज्ञान के क्षेत्र में नए रहस्य खुल सकते हैं।
                                                             
                                                                🍀 धन्यवाद 🍀
            

Post a Comment

0 Comments