सुंदर हैंडराइटिंग का रहस्य.....

  ✍ सुंदर हैंडराइटिंग का रहस्य.....✍

       सुंदर हैंडराइटिंग एक कला है, लगभग सभी लोगों/ विद्यार्थियों की दिली तमन्ना सुंदर ढंग से लिखने की होती है, लेकिन अधिकांश इसके टेक्निक संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन/ जानकारी के अभाव में सुंदर अक्षर बना पाने में असफल रहते हैं।
        इसके टेक्निक की जानकारी तथा अभ्यास से कोई भी सुंदर हैंडराइटिंग बनाने में सफल हो सकते हैं। सुंदर हैंडराइटिंग सब के लिए खासकर विद्यार्थियों के लिए  काफी महत्वपूर्ण होता है तथा परीक्षा में अधिक नंबर प्राप्त करवा सकने में भी सहायक होता है।
        अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो हैंडराइटिंग सुंदर बनाना काफी आसान है।
        सुंदर हैंडराइटिंग के लिए निम्नलिखित बातों का खास ध्यान रखा जाना आवश्यक है-

1. सर्वप्रथम लिखने का कार्य मन लगाकर किया जाना चाहिए क्योंकि बेमन से किया गया कोई भी कार्य या लिखावट बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता, इसलिए लिखने का कार्य किसी कलाकार की तरह मन/दिल लगाकर करना आवश्यक है। किसी कार्य में भावनात्मक जुड़ाव उस कार्य को सुंदर बना देता है।

2. लिखते समय पूरा ध्यान प्रत्येक अक्षर और मात्रा पर रहना चाहिए, लिखते समय इधर उधर ध्यान देने से अक्षर बिगड़ता है।

3. सुंदर हैंडराइटिंग  बनाने के अभ्यास क्रम में सबसे पहले कुछ दिनों तक वर्णमाला के सभी अक्षर पुस्तक/पहाड़ा में दिए गए छापेखाने की तरह बनाने का अभ्यास करना चाहिए। इस तरह के कुछ दिनों के अभ्यास से अक्षर सुंदर बनने लगता है तथा वह मन की आंखों से दिखने लगता है। ऐसा होना  सुंदर हैंडराइटिंग  बनाने  के रास्ते में  महत्वपूर्ण सफलता का सूचक है।

4. सुंदर हैंडराइटिंग के लिए वर्णमाला के सभी अक्षर छापेखाने के अक्षर के रूप में मन की आंखों से साफ साफ दिखते रहना चाहिए। जिसे मन की आंखों से देखते हुए लिखने से लिखने वाले को काफी आसानी होती है।
        वर्णमाला के अक्षरों को सुंदर लिखने के लगातार अभ्यास करने से कुछ दिनों के भीतर लगभग सभी अक्षर मन की आंख से दिखने लगता है। यह स्थिति/प्रतिभा सुंदर हैंडराइटिंग के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

5. लिखते समय प्रत्येक अक्षर का साइज समान होना चाहिए, क्योंकि असमान साइज के अक्षर हैंडराइटिंग की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं।

6. हैंडराइटिंग का साइज तथा दो अक्षरों और शब्दों के बीच का गैप औसत रूप से समान होना चाहिए, क्योंकि काफी छोटे और काफी बड़े अक्षर अच्छे नहीं लगते तथा काफी पास पास या काफी दूर दूर में लिखे गए अक्षर या शब्द भी अच्छे नहीं लगते इसलिए- अक्षर/ शब्दों को मध्यम साइज बनाकर तथा मध्यम गैप में लिखना चाहिए।

7. लिखते समय प्रत्येक अक्षर का झुकाव सीधा, बाएं या दाएं जिस भी स्थिति में हो लेकिन एक ही दिशा में होना चाहिए। अलग-अलग अक्षरों के अलग-अलग तरफ झुकाव होने से हैंडराइटिंग खराब दिखने लगता है।
       वैसे सामान्यता हिंदी में बिना किसी झुकाव के सभी अक्षरों को सीधा सीधा लिखना तथा अंग्रेजी में सभी अक्षरों को हल्के बाएं तरफ झुकाव करके लिखने से हैंडराइटिंग काफी सुंदर/ आकर्षक लगता है।
       इन कुछ प्रमुख बातों का ध्यान रखते हुए मन लगाकर सतत अभ्यास करने से कुछ ही दिनों में हैंडराइटिंग सुंदर बनने लगता है। सुंदर हैंडराइटिंग परीक्षा के साथ-साथ सभी जगह काफी महत्वपूर्ण होता है, और यह विद्यार्थियों के साथ साथ सब के लिए अच्छा तथा मन को मोहने वाला होता है।
                        🌷धन्यवाद🌷

Post a Comment

0 Comments